महाराजगंज, अक्टूबर 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। शहर के आजाद नगर मोहल्ले में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी व धक्का-मुक्की में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के एक सप्ताह बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

विवाद और धक्का-मुक्की में घायल हुए राहुल जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी राहुल मद्धेशिया पुत्र परमानंद उर्फ पप्पू की बीते 29 सितंबर को स्थानीय निवासी महेश भारती से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान अंदरूनी और गंभीर चोट लगने से राहुल वहीं गिर गया। घटना के बाद घायलावस्था में वह किसी तरह ...