महाराजगंज, सितम्बर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर धारदार हथियार लेकर महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है।पीड़िता के अनुसार 15 सितंबर की शाम करीब चार बजे गांव का ही जितेंद्र निषाद कथित तौर पर नशे की हालत में धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए महिला के गले पर हथियार रख दिया और मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध करने पर हाथ पकड़कर चूड़ियां तोड़ दीं। शोर सुनकर बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिला ने डायल 112 और कतरारी चौकी पर सूचना देने के बाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष म...