महाराजगंज, अक्टूबर 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला महिला अस्पताल में पहुंची गर्भवती महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर समय से इलाज नहीं कराने आरोप लगाया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। कोठीभार थाना क्षेत्र के दरौली निवासी अमित की पत्नी चंदा को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे महिला अस्पताल के लेबर रूम में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ...