महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद प्रशासन शहर में अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। नगर पालिका कर्मचारी निचलौल रोड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। नगर पालिका गेट से लेकर पेट्रोल पम्प तक सड़क के दोनों तरफ पटरियों और नालियों को अतिक्रमणमुक्त किया। ईओ आलोक कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के चलते जाम के साथ सड़क दुर्घटना होने की आशंका अधिक हो गई है। दोबारा अतिक्रमण करते मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में सफाई लिपिक उमाशंकर और राजन सहित अधिक संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...