महाराजगंज, अगस्त 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर से शुक्रवार रात बृजमनगंज पुलिस द्वारा सुपुर्द की गई एक किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। शनिवार सुबह करीब सात बजे किशोरी के गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे व सेंटर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जिला प्रोबेशन विभाग के अधिकारी किशोरी की तलाश में जुट गए हैं।

गायब किशोरी की जानकारी जानकारी के अनुसार बृजमनगंज पुलिस ने एक किशोरी को बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुक्रवार रात उसे वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द किया था। बताया जा रहा है कि किशोरी रात करीब 11:30 बजे ही सेंटर से निकलकर बाहर चली गई। शनिवार सुबह जब कर्मचारियों को किशोरी के गायब होने का पता चला तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की स...