महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, मनोज त्रिपाठी। महराजगंज जिले के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल को मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। फरेंदा तहसील के भारीवैसी गांव में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। 573 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय का नक्शा जिला पंचायत से पास हो चुका है। 1 लाख 42 हजार 505 वर्ग मीटर भूमि पर इस विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इस महा-प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग भवन खंड गोरखपुर को कार्यदायी संस्था नामित किया है। दस्तावेज व स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुसार विश्वविद्यालय का कुल साइट एरिया लगभग 18.96 हेक्टेयर है। जिसमें 1 लाख 39 हजार 338.68 वर्ग मीटर का कवर्ड एरिया का निर्माण कराया जाएगा। विवि परिसर को ...