महाराजगंज, नवम्बर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया मशर्की टोला पिपरवांस में सोमवार की रात एक 20 वर्षीय युवक के सीने में धारदार हथियार से घोंप कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने शव को गांव के उत्तर पोखरे के पास शव को खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेन्सिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच कर रही है।परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया मशर्की टोला पिपरवांस निवासी शिवनंदन उर्फ विकास गुप्ता ( 20) पुत्र राम अचल गुप्ता की निर्मम हत्या कर शव को गांव के उत्तर पोखरे के पास फेंक दिया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में ग्रामीण की मौत, कत्ल का आरोप मंगलवार की सुबह उस ओर गई महिलाओं ने शव द...