महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत जिले में आगामी 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले के प्रत्येक गांव में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह व जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने संवाद करते हुए जनगणना की बारीकियों व नियमों की जानकारी दी। जनगणना को लेकर डीएम ने बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंच जनगणना करेंगे। इसके पहले 6 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। इसके लिए कोई भी नागरिक एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना व परिवार का स्वगणना ऑनलाइन कर सकता है। डीएम ने बताया कि जनगणना से राष्ट्रीयता का कोई संबंध नहीं है। बेघर ...