महाराजगंज, अक्टूबर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में जिले के 11 मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक कुल 81.33 फीसदी शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान बूथों पर दिनभर गहमागहमी बनी रही। शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सेदारी की। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 3572 पंजीकृत मतदाताओं में 2734 पुरुष व 838 महिला मतदाता शामिल हैं। शाम चार बजे तक 81.33 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 2318 पुरुष मतदाता व व 587 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदाताओं का कुल मतदान प्रतिशत 84.78 फीसदी महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 70.04 फीसदी दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: शिक्षक निर्वाचन :...