महाराजगंज, अक्टूबर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ग्राम सभा के बरगदवा टोले के पास खेत में जुताई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

खेत की जुताई के दौरान हादसा जानकारी के अनुसार भगवानपुर के बरगदवा टोला निवासी गुड्डू (22) पुत्र स्वर्गीय झिनक गांव के पास ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के चचेरे...