महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान में रविवार की सुबह एक किशोरी हाई टेंशन बिजली आपूर्ति करने वाले टॉवर पर चढ़ गई। उसकी जिद थी कि उसके प्रेमी को जेल से छुड़ा दिया जाय। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस के समझाने पर वह मानी और टॉवर से नीचे उतरी। इसके बाद जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद बताया जा रहा है कि किशोरी बगल के गांव की रहने वाली है और उसका छितौना गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवक को पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में किशोरी सुबह अपने गांव के बगल गांव के सिवान में 33 हजार वोल्ट आपूर्ति करने वाले बिजली के टॉवर पर चढ़...