महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबकर तीन किशोरों की मौत पर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सोमवार की सुबह लोगों ने नगरपालिका के जिम्मेदारों के खिलाफ भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार को रोक दिया। शवों को दरवाजे पर रखने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कार्यदायाी संस्था के साथ नगर पालिका के ईओ, जेई और चेयरमैन पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के समझाने और कार्रवाई का भरोसा देने के बाद भारी सुरक्षा के बीच तीनों किशोरों का अंतिम संस्कार हुआ। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई थी. यह भी पढ़ें- Maharajganj News: ठेकेदार के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, पीड़ित परिवार को 4-4 लाख का मु...