महाराजगंज, सितम्बर 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के टीकर निवासी प्रेमसागर गुप्ता (42) की शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह साइकिल से ईंट-भट्ठे से काम कर घर लौट रहा था कि तभी सोनबरसा-टीकर मार्ग पर यह हादसा हो गया। उसका मोबाइल भी जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही प्रेमसागर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।ईंट-भट्ठे पर नौकरी कर परिवार का पेट पालता था प्रेमसागरप्रेमसागर ईंट-भट्ठे पर नौकरी कर परिवार का पेट पालता था। उसकी पत्नी कुछ वर्ष पूर्व ही उसे छोड़कर चली गई थी। ऐसे में उनके दो बेटों और एक बेटी की परवरिश की पूरी ज...