महाराजगंज, अगस्त 17 -- Maharajganj News: महराजगंज/देवरिया, हिटी। महराजगंज और देवरिया जिले में रविवार को चार लोगों की डूबकर मौत् हो गई। चार लोगों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। महराजगंज में पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया से दर्शन और जलाभिषेक कर लौटते समय नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर रोहिन बैराज के पास डाउनस्ट्रीम में स्नान करते समय सोनौली कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी एक युवक व एक किशोर गहरे पानी में समा गए। दो घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। वहीं देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र के बालेपुर मठिया गांव में मिट्टी खनन के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को दफना दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: गड्ढे में नहाने गए दो बालकों की डूबकर मौत, घर में मचा को...