महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास भवन सभागार में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से विभिन्न शासकीय योजनाओं व प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिले के कुल 2094 लाभार्थियों को 43.03 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों में ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया। स्वीकृत ऋण में एग्री गोल्ड लोन के 603 लाभार्थियों को 1,597 लाख, एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के 4 लाभार्थियों को 70 लाख, सीएम युवा योजना के 46 लाभार्थियों को 115.72 लाख, शिक्षा ऋण के 13 लाभार्थियों को 105 लाख तथा केसीसी के 959 लाभार्थियों को 1,184 लाख की ऋण राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार एमएसएमई के 42 लाभार्थियों को 605 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 24 लाभार्थियों को 10...