महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के सक्सेना चौराहे पर शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे अनियंत्रित सीमेंट मिक्सर वाहन एक दुकान में घुसकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाराबंकी जिले के थाना अनसदरा क्षेत्र के टिकरिया चंद निवासी करीब 30 वर्षीय अंबुज कुमार पुत्र चंद्रमोहन यादव सीमेंट मिक्सर वाहन लेकर जा रहा था। भोर करीब तीन बजे सक्सेना चौराहे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा और पलट गया। दुर्घटना में चालक को चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर वाहन पलटने से यातायात बाधित हो गया। सुबह वाहन को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो क्रेन की मदद से सीमेंट मिक्सर को हटाया गया। इस दौरान चौराहे पर जाम ...