महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर जिले में मसालों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर चार नमूने लिए। वहीं पैकेट पर आवश्यक विवरण अंकित न होने पर 178 किलोग्राम साबुत जीरा सीज कर दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 35,600 रुपये है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, सात नमूने जांच के लिए भेजेखाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने महराजगंज स्थित एक जनरल स्टोर का निरीक्षण कर सुभाष ब्रांड हल्दी पाउडर का नमूना लिया। इसके बाद निचलौल के एक ट्रेडर्स से कैच ब्रांड धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं...