महाराजगंज, नवम्बर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत जिले में अब तक 24 हजार 249 लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 दाखिल किया है। निर्वाचन विभाग ने नए मतदाता पंजीकरण समेत मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में जिला संपर्क केंद्र स्थापित किया है। इसका टोल फ्री नंबर 1950 है।अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और छूटे हुए पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 व नाम, पता, आयु व फोटो में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मतदाता टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं...