महाराजगंज, सितम्बर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा विधानसभा के सपा नेता विजय कुमार कश्यप ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर विधानसभा व पंचायत मतदाता सूचियों में मतदाताओं की संख्या में बड़े अंतर पर सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में मात्र दो माह के अंतराल पर अंतिम प्रकाशित दोनों सूचियों में एक ही ग्राम पंचायत के मतदाताओं की संख्या में भारी भिन्नता है। पंचायत मतदाता सूची में जहां 2353 मतदाता दर्ज हैं, वहीं विधानसभा मतदाता सूची के दो बूथों पर कुल 1898 मतदाता ही हैं। उन्होंने एक ही बीएलओ द्वारा सत्यापन के बाद भी सैकड़ों मतदाताओं के अंतर पर सवाल उठाते हुए स्थलीय भौतिक सत्यापन कराने और दोनों सूचियों को समान व पारदर्शी बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड...