महाराजगंज, अगस्त 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मंडलीय स्तर पर आयोजित होने वाले हॉकी खेल चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए जिले की 10 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है। चयनित बालिका खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल के लिए अंशिका प्रजापति, अराधना राय, दुर्गावती कुमारी, अंकिता गोंड, अनामिका सिंह, ज्योति, नेहा कुमारी, गरिमा, माधुरी और साक्षी को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...