महाराजगंज, नवम्बर 4 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे बस का ब्रेक प्रेशर पाइप फट गया। इससे बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।गोरखपुर से महराजगंज जा रही सवारी बस ने परतावल चौराहे पर यात्रियों को उतारा था। इसके बाद बस आगे बढ़ी ही थी कि करीब दस मीटर की दूरी पर उसका ब्रेक प्रेशर पाइप फट गया। इसी दौरान पनियरा की ओर से आ रहे ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस की रफ्तार करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा ही थी। बस चालक के अनुसार, ब्रेक का प्रेशर पाइप फटने के कारण हादसा हुआ। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि बस को चौराहे से ह...