महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली ने शहरवासियों की सांसत कर दी है। सोमवार की देर शाम नौ बजे से आधी रात 12 बजे तक बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब सात बार बिजली गुल हुई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।बैकुंठपुर उपकेंद्र के जलकल फीडर से बैकुंठपुर, जयप्रकाशनगर, अमरूतिया, पंतनगर, अशोक नगर, शिवनगर, पड़री, सरोजनीनगर, सुभाषनगर और वीरबहादुर नगर को बिजली सप्लाई होती है। शेड्यूल के अनुसार यह फीडर कटौतीमुक्त है, लेकिन सोमवार की रात हर आधे घंटे पर होने वाली ट्रिपिंग से लोगों की नींद खराब हो गई। उपभोक्ता रामसिंगार, सत्येंद्र, इब्राहिम और संतोष का कहना है कि नियमित बिल भुगतान के बाद भी गर्मी बढ़ते ही...