Maharajganj News: बैंक खाते से 2.17 लाख रुपये निकासी के आरोप में दो के विरुद्ध केस दर्ज
महाराजगंज, नवम्बर 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासिनी एक महिला के बचत खाते से धोखाधड़ी कर 2.17 लाख रुपये निकालने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
बचत खाते से रुपये निकालने का आरोप निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव की निवासिनी मजीबुन्निशा पत्नी शब्बीर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि एक सीएससी संचालक और उसके भाई विनय जायसवाल ने बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर उसके बचत खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़िता के अनुसार उसका भारतीय स्टेट बैंक की घोड़हवा शाखा में बचत खाता संचालित है। वह बैंकिंग कार्यों के लिए सीएससी संचालक के पास जाती थी। सीएससी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.