महाराजगंज, अगस्त 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया रेलवे क्रासिंग के पास सड़क के किनारे बेसुध हालत में एक स्नातक छात्रा के मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने बेसुध छात्रा को गाड़ी का दरवाजा खोलकर चलती सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से तेजी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस और परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा को घुघली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया。

घटना की जानकारी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि क्षेत्र की ही रहने वाली स्नातक की छात्रा को आरोपित युवकों ने कोई नशीला पेय पदार्थ पिला दिया था, जिससे वह पूरी तरह अचेत अवस्था में थी। सोमवार को जोगिया क्रासिंग के पास अचान...