महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी सीजन में जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी गेहूं का बीज आ चुका है। इसका वितरण राजकीय कृषि बीज गोदामों से शुरू भी हो गया है। लेकिन इसमें उन्हीं किसानों को बीज मिलेगा, जिनका पंजीकरण कृषि विभाग में होगा। साथ ही बीज के लिए बुकिंग भी किया होगा। गोदामों पर बीज के लिए किसान पहुंच रहे हैं। किसानों को बीज के कुल मूल्य की आधी कीमत ही जमा करना होगा। शेष धनराशि अनुदान के रूप में है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में अनुदान और मुफ्त बीज के लिए बुकिंग जरूरी, लक्ष्य पूरा होने तक खुला रहेगा पोर्टलगेहूं की बुआई और बीज की उपलब्धता जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। इसी के साथ गेहूं की बुआई के इंतजाम में किसान जुट गए हैं। गेहूं की बुआई 15 नंवबर से तेजी से शुरू होता है। गेहूं बी...