महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिला। इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं के संबंधित मांग पत्र देकर उसके समाधान की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो शिक्षकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह व जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से कहा कि बिना नोटिस और स्पष्टीकरण के एक दिन की अनुपस्थिति पर शिक्षकों का वेतन काटा जाना महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के आदेशों के विपरीत है। ऐसी अनुपस्थिति को आकस्मिक अवकाश (सीएल) अथवा मेडिकल लीव में समायोजित किया जाए तथा भविष्य में बिना कारण बताए किसी भी शिक्षक का वेतन...