Maharajganj News: बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से रूबरू हुए ग्रामीण
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 66वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी हरदी डाली में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान जनजातीय समाज के लोगों को बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, त्याग और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर ने उनके प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्षों और अदम्य साहस से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बैठक में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया। साथ ही युवाओं को नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जनजातीय गौरव दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.