Maharajganj News: बिना हेलमेट बाइक चलाते दारोगा का मोबाइल पर बात करते वीडियो वायरल
महाराजगंज, अगस्त 30 -- Maharajganj News: चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक का बिना हेलमेट बाइक चलाने और मोबाइल फोन पर बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।वायरल वीडियो में एक शख्स पुलिस की वर्दी में बाइक चलाते दिखाई दे रहा है। उसके सिर पर हेलमेट नहीं है और वह मोबाइल फोन को कान से लगाकर बात करता नजर आ रहा है। वीडियो चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा शख्स एसआई है। थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.