Maharajganj News: बाल विवाह व बाल मजदूरी पर निगरानी जरूरी
महाराजगंज, अक्टूबर 29 -- Maharajganj News: खनुआ। ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को खनुआ में हुई। इसमें बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान आशा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके लिए सभी को मिलकर निगरानी करनी होगी। कहा कि बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल विवाह और बाल मजदूरी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, यौन शोषण से बचाव, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.