महाराजगंज, जुलाई 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

न्याय की उम्मीद डीएम ने कहा कि बार और बेंच के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद लेकर कलक्ट्रेट आने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में निराश होकर वापस न जाए। इसके लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शुक्ल एडवोकेट ने कहा कि बार के सभी सदस्य वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव बेंच का सहयोग करेंगे, ताकि आमजन को सस्ता, सुलभ और समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्हों...