महाराजगंज, सितम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बारिश में ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला जारी है। एक तरफ जला ट्रांसफार्मर बदलते की दूसरे गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल जा रहा था। तीन दिन की बारिश में दस ट्रांसफार्मर जल गए। हालांकि विभाग ने समय पर नए ट्रांसफार्मर शिफ्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से तीन सौ घरों की बिजली गुल जिले में बिजली उपभोक्ता जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई देने के लिए दस हजार पांच सौ ट्रांसफार्मर लगे हैं। बिते गुरूवार की देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार की देर रात तक जारी रही। तेज हवा के साथ बारिश में बिजली सप्लाई शुरू होते ही दनादन ट्रांसफार्मर फुंकने लगे। 33 केवी बैकुंठपुर, परतावल और हरपुर तिवारी क्षेत्र में एक-एक कर दस ट्रांसफार्मर...