महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बारावफात के अवसर पर बुधवार को महराजगंज शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर पैगंबर मोहम्मद साहब को याद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सक्सेना चौक से जुलूस शुरू होकर महराजगंज-फरेंदा रोड, महराजगंज-गोरखपुर रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा। यह भी पढ़ें- शानो-शौकत से निकला बारावफात का जुलूस जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली और नगर पुलिस की टीम लगातार जुलूस के साथ रही। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस जुलूस में चांद कमेट...