महाराजगंज, नवम्बर 23 -- Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी से बारात में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की कार शनिवार देर रात ओड़वलिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।बताया जा रहा है कि ठूठीबारी कस्बे से यह परिवार बारात में शामिल होने गया था। देर रात वापस लौटते समय ओड़वलिया के पास अचानक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पुलिया से नीचे गिरी, छह लोग घायल लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला। बच्चों समेत कार में मौजूद सभ...