Maharajganj News: बाढ़ के पानी से धोबहा नाला पर बनी सड़क क्षतिग्रस्त
महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ के पानी से पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी तक जाने वाली बहुआर- कनमिसवा व झुलनीपुर मार्ग धोबहा पुल के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते इस सड़क से आने जाने में दिक्कत हो रही है।नारायणी नदी के बाढ़ का पानी नेपाल से होकर धोबहा नाला में भी आता है। बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने कारण कनमिसवा व बहुआर बाजार का रास्ता तीन दिनों तक बंद रहा। उसके बाद सड़क से बाढ़ का पानी हटने के बाद आवागमन तो शुरू हुआ। यह सड़क नाला के पास बांध के जैसी है जो बाढ़ में कटकर पतली हो गई है। इससे चार पहिया गाड़ियों से आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क 100 मीटर तक पूरा टूट गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बहुआर निवासी रविंद्र पटेल, आनंद ,राम सवारे, धर्मेंद्र, संजय आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.