महाराजगंज, अक्टूबर 29 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। परतावल बाजार में बुधवार शाम भीषण जाम लगने से आवागमन प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी कतारों के बीच एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। इससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने को लेकर चिंता बनी रही। जाम के कारण राहगीरों और बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे बाजार में वाहनों की भीड़ बढ़ने से जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इसी दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। करीब आधे घंटे तक आपातकालीन वाहन के फंसे रहने से लोगों में नाराजगी दिखी। स्थानीय लोगों के मुताबिक परतावल बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनती ह...