Maharajganj News: बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
महाराजगंज, सितम्बर 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित अभिनव इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब एक बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार को पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले ली, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्रामसभा उदितपुर टोला बसहिया निवासी संतोष चौधरी (28) पुत्र ओम प्रकाश किसी काम से भैया फरेंदा आया था। यहां से वह लौटकर घर की ओर निकला कि पीछे से आ रही टैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। वाहन के नीचे घिसटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.