महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: झनझनपुर/सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया-सिसवा मार्ग पर पकड़ियार बुजुर्ग गांव के पास बाइक की ठोकर से पानी भरे गड्ढे में गिरकर छह वर्षीय मासूम की मौत के बाद शुक्रवार देर रात बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 60 वर्षीय घूरा देवी का गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कटैया निवासी सुमित्रा देवी गुरुवार देर रात अपने बेटे सन्नी (6), बेटी लाडो (डेढ़ वर्ष), बहन सुशीला देवी, बहन की सास घूरा देवी, भाई पूर्णमासी और बहन के बेटे श्याम के साथ पैदल सिन्दुरिया से कम्हरिया जा रही थी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सड़क हादसे में एक वृद्धा की म...