महाराजगंज, अगस्त 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव शेख फरेंदा में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।सोनौली पुलिस टीम की उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी और महिला कांस्टेबल सरोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में स्थानीय ग्रामसभा की 55 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में बिना डरे पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन 112, 1090, 102 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिला...