महाराजगंज, जुलाई 17 -- Maharajganj News: फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा तहसील सभागार में पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में बहू-बेटी सम्मेलन के तहत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स मनोचिकित्सक डॉ. शुभ, जेंडर स्पेशलिस्ट महिला कल्याण संजा देवी, सलाहकार संतोष राय ने विभाजित एवं ब्लॉक स्तरीय चयनित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान रोल प्ले व छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से सुगमिकरण एवं कुशल सुगमकर्ता के कौशल पर सभी को प्रशिक्षित किया गया। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, देकर प्रशिक्षित किया साथ ही हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति ज...