महाराजगंज, जुलाई 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा विधायक एवं उत्तर प्रदेश पंचायतीराज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल ने नेपाल सीमा से सटे बहुआर गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। निर्माण कार्य के तहत पंचायत भवन से पश्चिम विनय पटेल के घर तक तथा नरेंद्र दीक्षित एवं वीरेंद्र यादव के घर से बहुआर खुर्द तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, बिजली, पानी और...