महाराजगंज, अगस्त 13 -- Maharajganj News: फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरेंदा पुलिस ने बुधवार को कामयाबी मिली। पुलिस ने कस्बे में एक बलेनो कार से सात बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, मैगी के दो गत्ते और फेयर एंड लवली क्रीम की 275 ट्यूब बरामद किया। पुलिस ने कार सवार बस्ती निवासी युवक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बोलेनो में थी तस्करी की अखरोट व क्रीम, पुलिस ने पकड़ातलाशी और गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच संदिग्ध कार को देख रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में बड़ी मात्रा में सामान मिला। पुलिस ने कार सवार सुनील मिश्रा (34) निवास...