महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर सीएचसी सभागार में ब्लॉक सदर की संविदा एएनएम संघ का चुनाव हुआ। इसमें कुमारी बबिता मौर्य को अध्यक्ष व अंजली पटेल को महामंत्री चुना गया। चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने एएनएम की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और उनके निराकरण के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।कार्यकारिणी में वंदना पटेल को उपाध्यक्ष, उर्मिला पटेल को वरिष्ठ अध्यक्ष, संजूला भारती को संगठन मंत्री, सुमन पटेल को संयुक्त मंत्री, सत्यभामा राय को संप्रेषक, रागिनी यादव को संरक्षक व पूनम मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में पीएमएस संघ के डॉ. केपी सिंह, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्...