महाराजगंज, नवम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज। बिजली विभाग बकाएदारों को लेकर सख्त हो गया है। 20 हजार से अधिक बकाएदारों को चिह्नित कर रहा है। सूची बनाने के बाद दस नवंबर से चेकिंग अभियान चलाएगा। मौके पर बकाया भुगतान नही करने पर उनके घर की बिजली पोल से काटने का कार्य करेगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज राकेश मोहन ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदारों को समय पर भुगतान कर देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बिजली कनेक्शन लेकर मीटर नहीं लगवाने वालों पर कार्रवाई की तलवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...