महाराजगंज, अगस्त 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला निवासी एवं एसबीआई मुख्य शाखा महराजगंज में कार्यरत कैशियर रामाश्रय प्रसाद की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से असामयिक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते के विवाद को लेकर फोन पर किसी ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उनके सीने में तेज दर्द उठा। अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से बैंक कर्मी भी आहत हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कैशियर रामाश्रय प्रसाद अपने रामपुर कला स्थित घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते में हैंडपंप गड़वा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने लखनऊ में रह रहे परिचित से रामाश...