महाराजगंज, जुलाई 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा सीएचसी से प्रसव के बाद गायब नवजात को गोरखपुर से बरामद कर पुलिस ने करीब-करीब इस हाईवोल्टेज मामले का पटाक्षेप कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के बाद नवजात को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग जांच चल रही है। सीएचसी से नवजात गायब होने के बाद उठ रहे सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: प्रसव के बाद सीएचसी से नवजात गायब, मां के बदलते बयानों से बढ़ रहा सस्पेंसमामला गायब होने का सीएचसी से 13 जुलाई को प्रसव के बाद फरेंदा के अगया निवासिनी ऊषा पत्नी स्व. दुर्गेश की नवजात बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। इसके बाद तीन दिनों तक मामला दबा रहा और बुधवार को अचानक सुर्खियों में आया। मामले की जानकारी होने पर ...