Maharajganj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज, नवम्बर 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव कमरे में पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बड़हरा बरईपार निवासी मनोज गिरी की पत्नी सरोज देवी (35) शुक्रवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सो गए। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो सरोज का शव कमरे में पंखे की कुंडी से लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। सरोज का मायका कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र के कोईंदी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 15 वर्ष पहले मनोज गिरी के साथ हुई थी। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.