महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में सोमवार दोपहर में एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। किशोरी ने छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय परिजन कहीं गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। कटहरी कला निवासी मजहर की 15 वर्षीय पुत्री नजमा ने अपने ही घर के भीतर छत की कुंडी में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। करीब दो घंटे बाद परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। किशोरी के आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। ​सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुल...