महाराजगंज, जुलाई 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला उस समय गंभीर मोड़ पर पहुंच गया, जब प्रेमी के साथ रहने की जिद पर एक विवाहिता ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे परतावल सीएचसी ले जाया गया। उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मामले में महिला ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ थाना भिटौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है。 यह भी पढ़ें- दरोगा पर रेप करने का आरोप, आहत युवती ने पुलिस मुख्यालय में जहर पियाप्रेम प्रसंग की शुरुआत तहरीर के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव...