महाराजगंज, अक्टूबर 19 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी हाईटेंशन बिजली आपूर्ति करने वाले टॉवर पर चढ़ गई। उसकी जिद थी कि उसके प्रेमी को जेल से छुड़ा दिया जाय। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस के समझाने पर वह मानी और टॉवर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- प्रेमी को जेल से छोड़ो वरना...33 हजार वोल्ट के टॉवर पर चढ़ी किशोरी, लोगों की अटकी सांसेंप्रेमी को छुड़ाने के लिए टॉवर पर चढ़ी किशोरी किशोरी अपने गांव के बगल के झरवलिया गांव के सिवान में बिजली के टॉवर पर सुबह चढ़ गई। बताया जा रहा है कि उसका छितौना गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवक को पुलिस ने प्रेम प्र...