Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालय में जहरीला सांप मिलने से मचा हड़कंप
महाराजगंज, अगस्त 9 -- Maharajganj News: कटहरी। निचलौल विकास खंड के ग्राम लोढ़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय के किचन में शनिवार को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय के किचन में रसोईया भोजन बना रही थी, इस बीच उसने कोबरा सांप देखकर शोर मचाया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान को सूचित किया। ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र पांडे ने सांप रेस्क्यू टीम को फोन किया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया और प्राथमिक विद्यालय के अगल-बगल के ग्रामीणों को सांपों से बचने का उपाय भी बताया। टीम ने सांप को काटने पर तुरंत सीएचसी पहुंचने की सलाह भी दी। टीम ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े सीधे सरकारी अस्पताल जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.